LPG Price Revised: सितंबर की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक अच्छी खबर आई है. तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दामों में कटौती की है. इसके अलावा चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क (Hallmark on Silver) के नियम लागू होंगे. वहीं भारतीय डाक सेवा की रजिस्टर्ड पोस्ट को बाय-बाय कहने का समय आ गया है. (LPG Price Revised) ये सारे बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे. क्या हैं ये बदलाव, एक -एक कर के समझते हैं.
LPG Price Revised: सिलेंडर के दामों में बदलाव
कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को तेल कंपनियों की ओर से बड़ी राहत मिली है. (LPG Price Revised) तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 51 रुपये 50 पैसे तक की कटौती की है. इस कटौती के बाद दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580 रुपये हो गई है. पिछले महीने यानी अगस्त 2025 में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक नई कीमतें 1 सितंबर से लागू होंगी. अपडेटेड कीमतों के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये से कम होकर 1580 रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 250 लोगों की मौत, दिल्ली NCR तक हिली धरती
इसके अलावा कोलकाता में पहले 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1734.50 रुपये का मिल रहा था. (LPG Price Revised) अब ये 1684 रुपये का मिलेगा. मुंबई में भी इसकी कीमतें पहले के 1582.50 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये पर आ गई है. वहीं चेन्नई में एक सिलेंडर 1789 रुपये से कम होकर 1738 रुपये का कर दिया गया है.
चांदी पर लगेगा हॉलमार्क
1 सितंबर से चांदी को लेकर एक नया नियम लागू होने जा रहा है. अब सोने की तरह चांदी की चीजों पर भी हॉलमार्क लगेगा. इससे ग्राहक चांदी की शुद्धता और क्वालिटी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में ये नियम ऑप्शनल होगा. यानी ग्राहक अगर चाहें तो हॉलमार्क, या बिना हॉलमार्क, दोनों में से कोई भी जूलरी खरीद सकते हैं. भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने इसके लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. (LPG Price Revised) हॉलमार्किंग का मतलब मेटल की शुद्धता को प्रमाणित करना है. ग्राहकों को यह भरोसा हो जाएगा कि जिस गहने को वो खरीद रहे हैं, वो पूरी तरह से शुद्ध है.
रजिस्टर्ड डाक सेवा बंद
बचपन की एक बात याद आती है. उस समय अगर रजिस्टर्ड पोस्ट से कोई डाक आती थी, तो वो बड़ी खुशी का पल होता था. अक्सर नौकरी का जॉइनिंग लेटर, पासपोर्ट जैसी चीजें रजिस्टर्ड डाक से आती थीं. लेकिन भारतीय डाक सेवा ने 1 सितंबर 2025 से आधिकारिक तौर पर इस सेवा को बंद कर दिया है. 1 सितंबर से इस सेवा का स्पीड पोस्ट सर्विस के साथ विलय कर दिया जाएगा. बीते कई सालों से इसके इस्तेमाल में गिरावट दर्ज की जा रही थी.















