Lucknow News: कैसरबाग इलाके में विशाल पीपल का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा! 1 की मौत, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Facebook
X
WhatsApp
image 87

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित मछली मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके में लगा एक विशाल और भारी भरकम पेड़ अचानक गिर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि पेड़ के नीचे कई लोग दबे हैं।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ पुलिस महकमे में आला अधिकारी, नगर निगम की टीम व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलते हुए मौके पर मौजूद टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। (Lucknow News) स्थानीय लोगों के मुताबिक पीपल का पेड़ काफी पुराना था, जिसकी वजह से कमजोर होकर वह अचानक गिर गया।

Also Read –Chandauli: ’’स्वच्छता ही सेवा-2025’’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Lucknow News: 150 साल पुराना पेड़ गिरने से 1 व्यक्ति की मौत, 3 से अधिक लोग घायल

इस हादसे में 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जाता है कि मौके पर रामू दादा नाम के एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, 3 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। (Lucknow News) घटनास्थल पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची टीमों ने घायलों को पीपल के पेड़ की डालें काट-काटकर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ये पेड़ करीब 150 साल पुराना था। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी।

Also Read –Gorakhpur News: पशु तस्करों ने छात्र को गोली मारी, लोगों के विरोध के बीच घायल हुए SP नार्थ और थानेदार

मौके पर पहुंची DM और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर बबलू कुमार के साथ जिलाधिकारी विशाख जी भी मौके पर पहुंचे। (Lucknow News) उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए समस्याओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पेड़ को लेकर पहले से बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें