Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Lucknow News) से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कुकरैल जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला है। मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही गुडंबा थाना क्षेत्र से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतारकर कस्टडी में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Lucknow News: हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से कर रही है जांच
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 30, 2023
मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका है कि शख्स की पहली हत्या कर दी गई और फिर इसे सुसाइड दिखाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से कर रही है। फंदे से लटक रहे लाश का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स अधेड़ उम्र का नजर आ रहा है।
https://youtu.be/6fRDI871KE4?si=i258KWcx8e2tIsAt
Post Views: 1









