Lucknow News : बारिश से लबालब हुआ लखनऊ! UP विधानसभा में भरा पानी ,सड़के जलमग्न

Lucknow News: बारिश से लबालब हुआ लखनऊ! UP विधानसभा में भरा पानी ,सड़के जलमग्न
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में बुधवार को तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत जरूर दी। वहीं बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोल कर रख दी। राजधानी में सीवर सफाई न होने के चलते जलभराव होने से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ा है।

image 83

राजधानी में जगह-जगह सीवर चोक होने के कारण जलनिकासी नहीं हो सकी। जिससे लखनऊ में कुछ देर की ही तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Lucknow News : विधानसभा में भरा पानी, सड़के जलमग्न

image 82

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहा तो थोड़ी देर की ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। विधानसभा परिसर में भी बारिश का पानी भर गया। यहीं नहीं जिस नगर निगम पर शहर को जलभराव और सफाई का जिम्मा है। उसके ही मुख्यालय की छत से बारिष का पानी टपक रहा था। हजरतगंज, विधानसभा, सिविल, दारूलशफा समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

https://youtu.be/VKrzfq3HxSc?si=ctgOSIGSiU-Csb12

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें