
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की सियासत और अपराध की दुनिया से जुड़े चर्चित अंसारी परिवार पर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ के वीआईपी क्षेत्र दारुलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया। उमर पर गाजीपुर में आर्थिक धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर अचानक दबिश दी और गिरफ्तारी की। उमर को हिरासत में लेकर सीधे गाजीपुर ले जाया गया है। (Lucknow News) यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब अंसारी परिवार पहले से ही कानूनी मामलों में घिरा हुआ है, बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पहले ही न्यायिक हिरासत में है। सूत्रों का कहना है कि उमर पर भी संगीन आर्थिक अपराधों के आरोप हैं।
Also Read –Varanasi News: सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Lucknow News: दारुलसफा स्थित विधायक निवास से हुई गिरफ्तारी
गाजीपुर पुलिस ने रविवार देर रात राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके दारुलशफा स्थित विधायक निवास से उमर अंसारी को गिरफ्तार किया। उमर, पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा है। पुलिस टीम ने पहले से ट्रेस की गई लोकेशन के आधार पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। (Lucknow News) गिरफ्तारी इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मियों और निवास कर्मियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत उमर को लखनऊ से गाजीपुर रवाना कर दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Also Read –Rahul Gandhi on election commission: राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- ‘ये बेतुकी धमकी है’
गाजीपुर में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला
उमर अंसारी पर गाजीपुर जिले में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और जालसाजी के गंभीर आरोप लगे हैं। (Lucknow News) पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक व्यापारी की शिकायत के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। FIR में बताया गया कि उमर और उसके सहयोगियों ने एक जमीन सौदे में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठगी की। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता की बातों में दम पाया गया, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। यह भी सामने आया है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
अंसारी परिवार पर बढ़ता कानूनी शिकंजा
इस गिरफ्तारी के बाद अंसारी परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में है। पहले से ही मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग और शस्त्र अधिनियम के मामलों में जेल में बंद है। अब छोटे बेटे की गिरफ्तारी से राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर परिवार की स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। (Lucknow News) पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सोमवार को गाजीपुर में इस पूरी कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है, जिसमें पूरे मामले से जुड़े तथ्य और साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएंगे।













