Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता,दो यात्रियों से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, कीमत 2.49 करोड़ रुपए

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम टीम की सतर्कता के चलते बैंकॉक से ढाई किलोग्राम गांजा लेकर आए दो तस्करों को पकड़ा गया। (Lucknow News) इसमें एक मुंबई और दूसरा तस्कर बाराबंकी का रहने वाला है।

कस्टम के उपायुक्त नन्देश्वर सिंह को इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि बैंकॉक से एयर इंडिया के विमान से एक तस्कर गांजा (मैरिजुआना हाइड्रोपोनिक वीड) लेकर आ रहा है। कस्टम अधीक्षक ज्योति सिंह के नेतृत्व में टीम ने विमान से मुंबई निवासी अबीद मेमन को हिरासत में ले लिया। (Lucknow News) इमिग्रेशन प्रक्रिया कराकर जब उसकी जांच की गई तो उसके बैग से कुछ नहीं मिला।

ये भी पढ़ें –Lucknow News: कैसरबाग में 8 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया ऑटो चालक, स्थानीय बोले- ‘जानबूझकर फसाया गया’

इस बीच एयरपोर्ट के आगमन हाल के पास एक संदिग्ध बैग के साथ बाराबंकी निवासी आमिर खान को पकड़ा गया। आमिर के पास मिले ट्रॉली बैग की एक्स-रे स्कैनिंग की गई। बैग में प्लास्टिक के आठ पैकेट बरामद किए गए। (Lucknow News) इसमें हरे रंग के फूल मिले, जिसकी जांच हुई तो पता चला कि यह गांजा है। बरामद गांजे का वजन 2.493 किलोग्राम निकला।

Lucknow News: बैंकॉक एयरपोर्ट पर अबीद ने द‍िया था बैग

पूछताछ में आमिर खान ने बताया कि यह बैग उसे अबीद मेमन ने बैंकॉक एयरपोर्ट पर दिया था। बरामद मादक पदार्थ एवं पैकेजिंग सामग्री को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 (ए) के अंतर्गत जब्त कर लिया गया। वहीं, दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें –किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें