Mahila Congress President : लोकसभा चुनाव से पहले अलका लांबा बनीं महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष….

Mahila Congress President : लोकसभा चुनाव से पहले अलका लांबा बनीं महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष....
Facebook
X
WhatsApp

Mahila Congress President : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विभिन्न स्तरों पर चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी हाईकमान की ओर से कई बदलाव भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने के लिए अब इसकी कमान दिल्ली की तेजतर्रार नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा सौंपी है।

Alka Lamba becomes new president of Mahila Congress Varun Chaudhary takes  command of NSUI - India Hindi News - अलका लांबा बनीं महिला कांग्रेस की नई  अध्यक्ष, वरुण चौधरी NSUI की कमान,

पार्टी की छात्र विंग भी बदलाव किया गया है। वरुण चौधरी को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटियों का भी गठन किया गया है।

Mahila Congress President : युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हैं अलका लांबा

Alka Lamba

अलका लांबा को पिछले साल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया था। युवावस्था में अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत करने वाली अलका लांबा 1995 में एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष चुनी गई थीं। छात्र जीवन से ही उन्हें काफी तेजतर्रार नेता माना जाता रहा है। 2002 में कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

2015 में वे चांदनी चौक विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रही थीं। बाद में उनका आप से मोह भंग हो गया और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 2019 में वे अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में लौट आई थीं।

image 167

2020 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपे पर जाने के बाद अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस देश में अन्याय, शोषण, हिंसा, और बेटियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

Mahila Congress President : इंटरव्यू के बाद अध्यक्ष बने वरुण चौधरी

महिला कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस की छात्र विंग में भी बड़ा बदलाव करते हुए वरुण चौधरी को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई के नए अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों पांच छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे।

image 168

इंटरव्यू देने वाले छात्र नेताओं में राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल थे। इंटरव्यू के दौरान पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। इस इंटरव्यू के दौरान वरुण चौधरी सबसे आगे निकल गए और अब उन्हें एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

Mahila Congress President : क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटियां

इसके ज्यादा ही पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटियों का भी गठन किया है। विभिन्न राज्यों को मिलाकर अलग-अलग क्लस्टर बनाए गए हैं। इसकी कमान भी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है।

image 169

क्लस्टर 1

राज्य: तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी

अध्यक्ष: हरीश चौधरी

सदस्य:विश्वजीत कादम,जिग्नेश मेवानी

क्लस्टर 2

राज्य: आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अध्यक्ष: मधुसूदन मिस्त्री

सदस्य:सूरज हेगड़े, शफी परम्बिल

क्लस्टर 3

राज्य: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली

अध्यक्ष: श्रीमती राजनी पाटिल

सदस्य:कृष्णा अल्लवरु,परगट सिंह

क्लस्टर 4

राज्य: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख

अध्यक्ष: भक्त चरण दास

सदस्य:नीरज दांगी,श्रीमती यशोमती ठाकुर

क्लस्टर 5

राज्य: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम

अध्यक्ष: राणा के.पी. सिंह

सदस्य:जयवर्धन सिंह, इवान डीसूजा

https://youtu.be/YAt1CMTBcG8?si=sfaFnWZv-2_Jo49k

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें