Chandauli: रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ और महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के सहयोग से नौगढ़ में सामूहिक विवाह संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: नौगढ़ (चंदौली)।रोटरी क्लब वाराणसी और वाल्मीकि सेवा संस्थान के सहयोग से नौगढ़ में वनवासी बेटियों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। (Chandauli) इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य जी ने कहा जहाँ एक ओर समाज आधुनिकता की दौड़ में आगे बढ़ रहा है, वहीं रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ एवं महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि परंपरा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी अभी भी जीवित हैं साथ ही साथ वर वधू को आत्मनिर्भर बनने और गृहस्थ जीवन को गरिमा, मर्यादा तथा संस्कारों के साथ जीने की प्रेरणा दी।

WhatsApp Image 2025 05 24 at 11.53.26 AM

विशिष्ट अतिथि एसडीएम आलोक कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के अध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा की समारोह का यह पहलू विवाह संस्कार को एक सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ता है, जहाँ केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कृतियों और एक समाज का समागम होता है।

Chandauli: तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में

समारोह के अवसर पर स्वाधीन वर्मा द्वारा प्रदत्त एक आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। (Chandauli) यह लैब छात्रावास में रह रहे वनवासी बच्चों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षा की दिशा में सक्षम बनाएगी।

विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जिसे वाराणसी के प्रतिष्ठित आचार्य पं. विजय बिहारी पांडे ने संपन्न कराया। कन्यादान की पवित्र परंपरा का निर्वहन शहर के वरिष्ठ उद्यमी श्री राममोहन दास अग्रवाल व श्री गणेश अग्रवाल ने भावपूर्ण तरीके से किया।इस अवसर पर कु. संजना संग रमेश,कु.संजना संग विवेक कुमार,कु. राजनंदनी संग वासुदेव,कु.सोनी संग गोविंद, कु.प्रतिमा संग कल्लू,कु. चाँदनी संग शमशेर,कु. आरती संग अनिल,कु.शीलवंती संग अनिल का विवाह संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2025 05 24 at 11.53.26 AM 1

रोटरी क्लब नॉर्थ के अध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने बताया कि हर नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सभी घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। (Chandauli) उन्होंने इसे “एक परिवार बसाने की जिम्मेदारी” कहा।

सेवा, समर्पण और साझेदारी की मिसाल

समारोह की संपूर्ण व्यवस्था महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल किंजवाडेकर, कोषाध्यक्ष सीए सतीश जैन, मंत्री श्री अवध बिहारी मिश्रा और संयुक्त मंत्री श्री अनिल यादव के नेतृत्व में स्थानीय समुदाय के सहयोग से की गई।

समारोह में रोटरी क्लब के विशिष्ट सदस्य – श्री सुरेश खंडेलवाल, श्री अभय सिंह, श्री राजेश भार्गव, श्री दीपक माहेश्वरी, श्री इंद्रसेन सिंह, श्री नर्मदानंद दुबे, श्री सी. के. त्रिवेदी, गौरव राठी ,श्री राकेश रस्तोगी, श्री राजीव शुक्ला, श्रीमती रुचि भार्गव, श्रीमती मधु अग्रवाल, श्रीमती सपना खंडेलवाल, श्रीमती अनघा किंजवाडेकर और श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव भी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल रहे।

तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में समारोह के अवसर पर स्वाधीन वर्मा द्वारा प्रदत्त एक आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया यह लैब छात्रावास में रह रहे वनवासी बच्चों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षा की दिशा में सक्षम बनाएगी।

तीन दशकों से चल रही सेवा यात्रा

महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान पिछले 30 वर्षों से नौगढ़ के वनवासी क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था वर्तमान में लगभग 70 बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। (Chandauli) रोटरी क्लब नॉर्थ समय-समय पर संसाधन, एम्बुलेंस, कंप्यूटर, शैक्षिक सामग्री आदि के माध्यम से इस सेवा यात्रा को सहयोग प्रदान करता रहा है।

रिपोर्ट- रतन कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें