
Mathura News: आगरा-मथुरा हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदुस्तान कॉलेज से करीब 700 मीटर दूर गोवर्धन नाले के पास बोलेरो और बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। (Mathura News) आगरा से चांदी की राखी खरीदकर ला रहे दो व्यापारियों और उनके ड्राइवर को बदमाशों ने पहले घेर लिया, फिर मारपीट कर ड्राइवर को हाईवे पर ही फेंक दिया और व्यापारियों को कार सहित अगवा कर अछनेरा रोड की ओर भाग निकले।
Also Read –Salman Khan Black Buck Case: सलमान खान फिर फंसे मुसीबत में काले हिरण केस में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई, पाँच साल की हुई सजा
70 किलो चांदी लूट ली हालांकि, अछनेरा मार्ग पर गश्त कर रहे थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह को देखकर बदमाश घबरा गए और दोनों व्यापारियों को कार से उतारकर कार और उसमें रखी चांदी लूटकर फरार हो गए। (Mathura News) पीड़ित व्यापारियों ने तुरंत थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बदमाशों का पीछा किया। (Mathura News) दबाव बढ़ता देख लुटेरे आगरा के भीमनगर के पास कार छोड़कर भाग निकले।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), डीआईजी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Also Read –Sanjay Dutt Look From The Raja Saab: द राजा साब से संजय दत्त का खूंखार लुक, अब तक नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज
बदमाशों की तलाश के लिए थाना प्रभारी बल्देव, एसओजी टीम सहित कई तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अब बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। (Mathura News) हाईवे पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।














