Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले की विवेचना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। यह निर्णय वादिनी के अनुरोध और प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है। वहीं तत्काल प्रभाव से कपसाड़ और ज्वालागढ़ में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पांच जनवरी को सरधना थाना क्षेत्र के अक्खीपुर जलालपुर गांव में रोहित उर्फ सोनू (28) की हत्या की गई थी। (Meerut News) इस संबंध में थाना सरधना में मुकदमा संख्या 09/2026, धारा 103(1)/238 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Also Read –Rajasthan: भीनमाल नगर पालिका के स्वच्छता अभियान की खुली पोल, जगह-जगह कचरे के ढेर से बिगड़े हालात
अधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को वादिनी मदनवती ने प्रकरण की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने की मांग की थी। (Meerut News) इसके बाद तत्काल प्रभाव से मामले की विवेचना थाना सरधना से स्थानांतरित कर अपराध शाखा, मेरठ को सौंप दी गई है। जांच एसपी क्राइम और सीओ क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना अक्खीपुर–सरधना रोड पर हुई थी। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के मोहल्ला किला निवासी रोहित उर्फ सोनू के रूप में हुई थी, जिसकी विवाद के बाद 16 वर्षीय नाबालिग टेंपो चालक ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी।डीआईजी/एसएसपी डा.विपिन ताड़ा का कहना है कि घटना पांच जनवरी की रात की है। (Meerut News) जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शव जली हुई अवस्था में मिला है। सूचना पर सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई टीमें पुलिस की गठित की गई। पुलिस ने अत्यधिक तत्परता से कार्य करते हुए एक ही रात में जले हुए शव की शिनाख्त की और साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की।
Also Read –telangana: तेलंगाना में 200 आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या, दो सरपंच समेत 9 पर केस
इसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। पुलिस की जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक युवक मुजफ्फऱनगर का रहने वाला था और मेरठ के सरधना में अपने रिश्तेदारों के यहां सरधना आया था जहां पर उसकी मित्रता उसी समय मेरठ आते हुए रास्ते में टैंपो संचालक से हुई,जिस टैंपो पर वह यात्रा कर रहा था। (Meerut News) दोनो की दोस्ती के बाद दोनो ने शराब पीने का प्लान बनाया,जहां पर की शराब खरीदने वह दुकान पर गये,जहां की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस का अनावरण किया। शराब खरीदने के बाद दोनो साथ में बैठ कर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान दोनो में झगड़ा हुआ।
जिस पर की टैंपो चालक ने ईंट से मार कर युवक की हत्या कर दी। और उसके बाद उसे जलाया गया। घटना में शामिल अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्परता से 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को बता कर आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की गई थी। (Meerut News) उधर,मेरठ में हुए सुनीता हत्याकांड और रोहित हत्याकांड को लेकर जातीय तनाव के मद्देनजर सरधना तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कपसाड़ और मौजमाबाद ज्वालागढ़ में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा-163 (पूर्व में धारा-144) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से कपसाड़ और ज्वालागढ़ में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।बता दें कि 8 जनवरी को कपसाड़ में युवती रूबी का अपहरण कर उसकी मां सुनीता की हत्या कर दी गई थी। (Meerut News) कई दिनों तक इस लेकर तनाव व्याप्त रहा, राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बनाने की भी कोशिश की। (Meerut News) फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए रूबी को परिजनेां के हवाले कर दिया है। उधर, 5 जनवरी को मुजफ्फरनगर से ज्वालागढ़ आ रहे सोनू कश्यप की हत्या और शव जलाने को लेकर भी महौल गरमाया हुआ है।















