Mirzapur News : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी उठापटक तेज, पूर्व भाजपा नेता के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष

Mirzapur News : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी उठापटक तेज, पूर्व भाजपा नेता के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष
Facebook
X
WhatsApp

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मिर्जापुर लोकसभा चुनाव प्रभारी नरेश उत्तम पटेल विंध्याचल पहुंचकर दर्शन पूजन करने के बाद कंतित शरीफ में चादर चढ़ाया। इसके बाद भाजपा के पूर्व नेता मनोज श्रीवास्तव के आवास पर उनसे बंद कमरे में घंटे भर बैठक चली। नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व भाजपा नेता से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजसेवी है उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने आया हूं।

Mirzapur News : पल्लवी पटेल के बाद नरेश उत्तम पटेल मिलने पहुंचे

mirzapur news

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने मिर्जापुर दौरे पर हैं। कल उन्होंने जहां पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र दिया तो वहीं आज सुबह-सुबह वह विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद कंतित स्थित ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह पर भी गए। जहां से लौटकर उन्होंने लालडिग्गी पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य मनोज श्रीवास्तव के आवास पहुंचे जहां पर उन्होंने मनोज श्रीवास्तव से बंद कमरे में गुफ्तगू की। ज्ञात हो कि नरेश उत्तम को मिर्जापुर लोकसभा चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया है।

image 72

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनोज श्रीवास्तव एक समाजसेवी हैं तो शिष्टाचार वश उनसे मुलाकात करने चला आया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे यहां भेजा है और मैं यह प्रयास करूंगा कि सपा मिर्जापुर से चुनाव में जीत दर्ज करे। नरेश उत्तम पटेल ने बजट के सवाल पर कहा कि बजट हमने अभी मैं अभी देखा नहीं है परंतु अभी तक जितने भी बजट आए हैं वह सब निराशाजनक हैं बजट का भाजपा ने दुरुपयोग किया है जिसकी पूरी ऑडिट रिपोर्ट है।

https://youtu.be/lJjhgF09MUM?si=T4U7bp-5FGWwnm4h

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें