Mohali Chemical Factory Fire: मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद से 3 महिलाएं लापता. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Facebook
X
WhatsApp

Mohali Chemical Factory Fire: चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले के कुराली में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में कल 5 महिलाओं को मोहाली अस्पताल भेजा गया था। इसमें से 2 महिलाओं का चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। तीन महिलाओं का इलाज मोहाली के फेज 6 स्थित अस्पताल में चल रहा है उनकी स्थिति अभी सामान्य है।

फैक्ट्री में काम करने वाली 3 महिला मजदूर अभी भी गायब हैं। आज प्रशासन की तरफ से उनकी भी तलाश की जाएगी।

केमिकल फैक्ट्री में यह रात कल करीब 11:30 बजे लगी थी। फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग काफी ज्यादा फैल गई थी। इस पर शाम करीब 8:00 बजे प्रशासन की तरफ से काबू पाया गया था, (Mohali Chemical Factory Fire) लेकिन फैक्ट्री और उसके आसपास का तापमान बहुत ज्यादा होने के कारण रात को रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चल पाया था। अभी फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय प्रशासन की तरफ से फैक्ट्री का जायजा लिया जा रहा है। उसके बाद यहां पर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

इस फैक्ट्री में कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर प्रवासी हैं। घटना के समय इस फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम पर थे। इसमें से करीब 12 महिला मजदूर थे। कई मजदूर ऐसे हैं जो पूरे परिवार सहित इस फैक्ट्री में काम करते थे। पूरा परिवार गायब है तो उन्हें ढूंढने के लिए भी कोई नहीं आया होगा। ऐसे में फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की संभावना है।

देर रात आग पर पाया काबू

कल दोपहर करीब 11:30 बजे कुराली की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर मोहाली प्रशासन ने देर रात काबू पाया था। इसके लिए मोहाली प्रशासन ने चंडीगढ़ से मैकेनिकल फोम के फायर टेंडर मंगाए थे। इस आग को बुझाने के लिए चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, कुराली, रोपड़ और मोरिंडा सहित कई अन्य आसपास के इलाकों से भी फायर टेंडर बुलाए गए थे।

एक्सपायर तारपीन के तेल को डंप करने से हुआ हादसा

घटना के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे हैं कुछ मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में एक्सपायरी डेट का तारपीन का तेल पड़ा हुआ था। जब इसे ड्रम में डालने लगे तो इसमें धमाका हो गया था। इसकी वजह से ही पूरी फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री के अंदर दूसरे और केमिकल होने के कारण यह आग बहुत ज्यादा बढ़ गई।

https://youtu.be/5FOa8zFHVvg?si=UPXS1RnRsB4yPPvn

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/madhya-pradesh-she-was-not-able-to-speakher-eyes-were-swollen-the-priest-who-helped-the-rape-victim-told-the-story-madhya-pradesh-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें