प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आरामबाग में 7200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। देश का गरीब किसान महिला व युवा हमारी प्राथमिकता है।

आरामबाग :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। देश का गरीब, किसान, महिला व युवा हमारी प्राथमिकता है।
PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि हमने गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। बीते 10 वर्षों में देश के लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा सही है, नीतियां सही हैं, निर्णय सही है… इसका मूल कारण है कि नीयत सही है। उन्होंने कहापीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में 150 से ज्यादा नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गईं, पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस बंगाल के लोगों को रेल यात्रा का नया अनुभव करा रही है। उन्होंने कहा,मुझे विश्वास है कि पश्चिम बंगाल के लोगों के सहयोग से विकसित भारत का संकल्प भी पूरा करेंगे। एक बार फिर बंगाल के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
Comments 2