MP News: मध्य प्रदेश (MP News) के जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बम की फीलिंग करते समय विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल कर्मचारी के दोनों हाथों की उंगलियां फट गई हैं। घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री के F1 सेक्शन में कर्मचारी बम की फीलिंग कर रहा था। फीलिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
MP News: आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
विस्फोट की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि यह एक सामान्य घटना है। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए फैक्ट्री के सेक्शन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि कर्मचारी बम की फीलिंग करते समय लापरवाही से बम के पास आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। सिंह ने बताया कि घायल कर्मचारी की हालत स्थिर है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
















Comments 2