Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. गनिमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लोगों को बचाया जा रहा है. दरअसल लखनऊ में निर्माणाधीन एक इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग की जमीन धंसने के कारण कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई, जिससे मलबे से अब तक 7 लोगों को बचाया गया है.
जानकारी के अनुसार लखनऊ में बन रही एक मल्टी लेवल पार्किंग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. (Lucknow News) जब देर रात उसकी जमीन धंसने लगी और उसकी दीवार गिरने से मजदूरों की बनाई हुई कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई, जिसके चलते कुछ लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल के साथ ही रेस्क्यू करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची.
बताया जा रहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर से मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सात लोगों को बचा लिया गया है और उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है. एसडीआरएफ की टीम लगातार मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल बचाव अभियान अभी भी जारी है.
7 लोगों का हुआ रेस्क्यू
लखनऊ एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘रात 11:30 बजे नई बन रही मल्टी लेवल पार्किंग की जमीन धंसने की सूचना मिली थी. जिसके चलते कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गईं, जिसके मलबे के बीचे कुछ लोग दब गए. एसडीआरएफ टीम के बचाव अभियान के कारण 7 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं एसडीआरएफ का बचाव अभियान अभी भी जारी है. जो लोग दबे हुए हैं उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.’
https://youtu.be/hP6yeX9SW6k?si=Wd0qCxqhdbgC_rNK









