Munmun Dutta : फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में बबिता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता अपने से 9 साल छोटे एक्टर राज अंदकत (Raj Anadkat), जिन्होंने ‘तारक महेता का उलटा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू का किरदार निभाया था उन्हें डेट कर रही हैं।
Munmun Dutta : मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी को हुआ कई बार प्यार !
वहीं हाल ही में उन्हें लेकर बीते दिन ये खबर भी सामने आई है कि उन्होंने राज अंदकत से सगाई (Tapu and Babita Engagement) कर ली है। हालांकि, राज अंदकत और मुनमुन दत्ता ने इन खबरों को अफवाह बताया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर मुनमुन दत्ता राज अंदकत को डेट नहीं कर रही हैं, तो किसे डेट कर रही हैं? मुनमुन दत्ता के फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं और वो शादी कर करेंगी? तो आइए आज हम आपको बताते हैं।

Munmun Dutta : मुनमुन दत्ता-राज अंदकत अफेयर

सबसे पहले तो हम मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के अफेयर को लेकर चल रही चर्चा पर बात कर लेते हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता अपने से 9 साल छोटे राज अंदकत के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अब तक मुनमुन और राज में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने सगाई (Munmun Dutta Engagement) कर ली है।
हाल ही में मीडिया को एक सूत्र ने बताया था कि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत ने सगाई कर ली है। हालांकि, सगाई की इन खबरों पर आखिरकार मुनमुन और राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि सगाई की खबरें केवल अफवाह हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता की उम्र जहां 36 साल है, तो वहीं राज अंदकत 28 साल के हैं।
Munmun Dutta : इन सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं मुनमुन दत्ता
एक समय पर मुनमुन दत्ता एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन अरमान कहोली का गुस्सा काफी ज्यादा खराब था और इसी वजह से मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली का रिश्ता खत्म हो गया था। खबरों की मानें, तो अरमान और मुनमुन के बीच वेलेन्टाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता पर हाथ भी उठाया था। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी। अरमान कहोली से पहले भी मुनमुन दत्ता रिलेशनशिप में रही हैं, लेकिन इसके बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Munmun Dutta : क्यों मुनमुन दत्ता ने अभी तक नहीं की शादी ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि मुनमुन दत्ता 36 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अक्सर उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस कब शादी करेंगी? दरअसल, एक्ट्रेस की शादी ना करने की वजह अरमान कोहली संग उनका खराब रिश्ता है। खबरों की मानें, तो मुनमुन दत्ता अरमान से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन अरमान का खराब बर्ताव और उनका गुस्सा मुनमुन को पसंद नहीं था। अरमान ने कई बार एक्ट्रेस पर हाथ उठाया था। वहीं, जब बात बहुत आगे बढ़ गई तो एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। खबरों की मानें, तो मुनमुन दत्ता को मर्दों से नफरत हो गई है और वह शादी नहीं करना चाहती हैं।
Comments 1