Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हिस्सा नहीं लें पायेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बात करते हुए इसकी पुष्टि की। सैकिया ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के मद्देनजर बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करने का निर्देश दिया है।
देवजीत सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी टीम में मुस्ताफिजुर रहमान की जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो बीसीसीआई इस बदलाव की अनुमति देगी। (Mustafizur Rahman) उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जो कि सार्वजनिक सुरक्षा और शांति के हित में है।
Also Read –Jhansi News: पहली महिला टैक्सी चालक का स्टेशन रोड पर शव मिला, जेवर गायब, हत्या की आशंका
बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हिस्सा नहीं लें पायेंगे। (Mustafizur Rahman) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बात करते हुए इसकी पुष्टि की। सैकिया ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के मद्देनजर बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करने का निर्देश दिया है।
देवजीत सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी टीम में मुस्ताफिजुर रहमान की जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो बीसीसीआई इस बदलाव की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जो कि सार्वजनिक सुरक्षा और शांति के हित में है।
Mustafizur Rahman: मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा गया था
मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था। रहमान का यह आंकड़ा आईपीएल के इतिहास में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए सबसे महंगा बोली साबित हुआ था। (Mustafizur Rahman) हालांकि, इसके बाद से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, खासकर कुछ राजनेताओं और धार्मिक नेताओं द्वारा उनके आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए गए थे।
अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा बढ़ी है। हाल ही में बांग्लादेश में दो हिन्दुओं की निर्मम हत्या ने पूरे देश में विरोध की लहर को जन्म दिया है। (Mustafizur Rahman) इसके चलते बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर राजनीतिक और धार्मिक विवाद गहरा गया है, जिससे इस मामले को लेकर बढ़ती हुई संवेदनशीलता ने बीसीसीआई को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
बीसीसीआई और भारतीय विदेश मंत्रालय की आपसी बातचीत
बीसीसीआई इस बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार संवाद कर रहा है। बांग्लादेश की टीम को आगामी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं। बीसीसीआई इस बात को लेकर आश्वस्त है कि खिलाड़ियों के वीज़ा संबंधी कोई बड़ी अड़चन नहीं आएगी और वर्ल्ड कप के आयोजन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।















