New Liquor Policy: शराब के शौकीनों को झटका! आज से 10 फीसदी महंगी बिकेगी बोतल, 45 हजार करोड़ का राजस्व जुटाएगी सरकार

Facebook
X
WhatsApp

New Liquor Policy: उत्तर प्रदेश में आज से शराब महंगी हो गई है. यह महंगाई शराब और बीयर के लाइसेंस फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी की वजह से हुई है. इससे एक तरफ जहां राज्य सरकार को पांच हजार करोड़ की अतिरिक्त कमाई होगी, वहीं शौकीनों को हर बोतल पर 10 से 15 फीसदी तक अतिरिक्त खर्च करना होगा. इस महंगाई के बीच शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर भी है कि उन्हें विशेष मौकों पर देर रात तक शराब पीने पिलाने की छूट भी मिल सकती है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल जनवरी में नए वित्तीय वर्ष के लिए एक्साइज पालिसी को मंजूरी दी थी. इसमें प्रावधान किया था कि सरकार नए वित्तीय वर्ष में कम से कम 45 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित करे. (New Liquor Policy) चूंकि यह पिछले साल के टारगेट की अपेक्षा 5 हजार करोड़ अधिक है. इसलिए सरकार ने देशी, अंग्रेजी और बीयर के लाइसेंस फीस में 10 फीसदी का इजाफा कर दिया.

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक लाइसेंस फीस बढ़ने की वजह से चाहे देशी हो या अंग्रेजी या प्रीमियम ब्रांड, सभी की कीमतों में भी दस से 20 रुपये का उछाल आया है. खासतौर पर मेट्रो सिटी जैसे कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के अलावा इस सीमा के बाहर पांच किमी के दायरे में होटल, रेस्टोरेंट एवं क्लबों में भी शराब पर महंगाई की मार पड़ेगी. दरअसल इस पूरे क्षेत्र में होटल रेस्टोरेंट या क्लबों की लाइसेंस फीस भी बढ़ा दी गई है.
सरकार ने इस टारगेट को अचीव करने के लिए नई एक्साइज पालिसी में शराब विक्रेताओं को कुछ छूट भी दी है. इसमें साफ तौर पर कहा है कि शराब की दुकानों या मॉडल शॉप के खुलने और बंद होने का समय पुराना ही रहेगा, लेकिन विशेष मौकों पर सरकार की अनुमति से देर रात तक दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है. आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नई आबकारी नीति के तहत अब उत्तर प्रदेश में विदेशी बीयर भी महंगी हो जाएगी. दरअसल सरकार ने विदेशी बीयर की परमिट फीस 175 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

https://youtu.be/Kvhw0sbahOU

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47083

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें