Om Prakash Rajbhars: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ी, बृजेश पाठक खुद लेकर पहुंचे अस्पताल, अब कैसे हैं हाल?

Facebook
X
WhatsApp

Om Prakash Rajbhars: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक उनके पास पहुंचे. इसके बाद बृजेश पाठक उन्हें खुद लेकर RML अस्पताल पहुंचे. तुरंत डॉक्टरों ने ओम प्रकाश राजभर का इलाज शुरू किया. (Om Prakash Rajbhars) फिलहाल उनके बेटे अरविंद राजभर का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है. इसमें उन्होंने अपने पिता की सेहत को लेकर अपडेट दिया है.

ये भी पढ़ें –Azam Khan: ‘आजम खान पार्टी में आएंगे तो उनका भव्य स्वागत होगा… ‘ बसपा विधायक ने अटकलों पर सब बताया

WhatsApp Image 2025 09 21 at 11.02.31 PM

Om Prakash Rajbhars: अरविंद राजभर ने क्या बताया?

अरविंद राजभर ने इस पोस्ट में बताया है कि ओम प्रकाश राजभर को बाद में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने लिखा, ‘माननीय मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी को अस्वस्थता के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (Om Prakash Rajbhars) आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है.’ अरविंद राजभर की इस वीडियो पोस्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें –पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों पर बरसाए बम, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, आखिर क्या है वजह

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर को बीपी और हार्ट संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था. (Om Prakash Rajbhars) पर उनके परिवार और लाखों समर्थकों के लिए राहत की बात ये सामने आई है कि उनका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर बताया जा रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें