Umesh Pal Hatyakand: एक-दो दिन में हो जाएगी अतीक के एक बेटे की हत्या, आप देख लेना, रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

Facebook
X
WhatsApp

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड पर पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दूसरे शूटर को मार गिराया। वहीं, पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अतीक के बेटे असद समेत पांच मोस्टवॉन्टेड अभी तक फरार हैं।

आपको बात दे की इसी बीच, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। (Umesh Pal Hatyakand) रामगोपाल के इस दावे से हलचल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामगोपाल ने आशंका जताई है कि माफिया अतीक अहमद के एक बेटे की हत्या अगले एक से दो दिन में हो सकती है।
रामगोपाल यादव ने कहा कि माफिया के दो लड़कों को पहले दिन ही पकड़ ले गए थे, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी, आप देख लेना। उन्होंने कहा कि अतीक के पांच बेटे हैं, दो पहले से ही जेल में है। मामले में नामजद असद अभी फरार है, बाकी दो नाबालिग बेटे कहां है, ना तो पुलिस बता रही है और ना ही परिवार। रामगोपाल ने दावा किया कि इन्हीं दो में से किसी एक की हत्या हो जाएगी।

8 109
Umesh Pal Hatyakand: एक-दो दिन में हो जाएगी अतीक के एक बेटे की हत्या, आप देख लेना, रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

गौरतलब है की संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है, लेकिन आप किसी का जीवन नहीं ले सकते हैं। रामगोपाल ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में किसान विरोधी डबल इंजन की सरकार है। लखनऊ में बैठे लोगों को यह मालूम हो गया है कि किसान कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। यह पार्टी किसानों की पार्टी नहीं है, लेकिन दुर्भाग्य से सत्ता में है.आज नहीं तो कल किसान आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. प्रयागराज की घटना में असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं. दबाव है कि पकड़ में जो आए मारो.

https://youtu.be/4zhs3L8ofVs

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/bihar-after-wife-rabri-cbi-interrogated-lalu-yadav/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें