Sitapur: सीतापुर जिले के विकास खंड रामपुर मथुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलपुरा में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Sitapur) इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोहन प्रसाद बारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरुआत की गई है। (Sitapur) इस यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए।
पंचायत सचिव लवकुश मौर्य, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार कृषि विभाग अधिकारी प्रधान प्रतिनिधि अनूप कुमार , सी एच ओ अभिषेक कुमार स्वास्थ विभाग, पंचायत सहायक खुशबू देवी, एनम सरिता वर्मा, नीलम वर्मा, रमेश सिंह,कोटेदार महेंद्र कुमार
Sitapur: कार्यक्रम का उद्देश्य
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।















