Barabanki: प्रेम विवाह की रजामंदी नहीं मिलने पर युवक और युवती ने खाया था जहर, हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: जनपद बाराबंकी मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली के मोहल्ला कजियाना का है। ग्रामीणों के अनुसार यहां के निवासी सैफी पुत्र मुनीर 22 वर्ष पड़ोस की ही रहने वाली नाजिया पुत्री इकराम 19 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे। लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के परिजनों में अनबन थी। युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया था। (Barabanki) इसी को लेकर दोनों ने शुक्रवार की भोर जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी। पुलिस मामले में पहले तो जानकारी से ही इंकार करती रही लेकिन ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को अंतिम संस्कार रोका और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही युवती के परिजन उसको लेकर कहीं चले गए। ग्रामीणों की माने तो उसकी भी मौत हो चुकी है परिजन उसे लेकर अपने पैतृक गांव कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मीरापुर चले गए थे। कोतवाल अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं युवती को परिजन कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के अपने पैतृक गांव लेकर चले गए थे। जिसको कोतवाली बदोसराय पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

WhatsApp Image 2023 09 29 at 3.48.53 AM

रिपोर्ट- सौरभ कुमार

https://youtu.be/3DXDOuk6oSQ?si=Y22J81tPghQa2uje

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56994

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें