Parliament Session : कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर, 10 साल में 411 विधायकों को तोड़ने का आरोप

Parliament Session : कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर, 10 साल में 411 विधायकों को तोड़ने का आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Parliament Budget Session: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया। कांग्रेस की ओर से जारी इस पेपर में मोदी सरकार की 10 साल की विफलताओं को बताने का प्रयास किया गया है। पार्टी ने इस ब्लैक पेपर को 10 साल,अन्याय काल नाम दिया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रमुख मुद्दे के तौर पर बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को उठाते रहे हैं मगर मोदी सरकार इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे की स्थिति में दिख रहा है। पिछले 10 वर्षों के दौरान भाजपा ने 411 विधायकों को अपने पाले में कर लिया। विधायकों को तोड़कर कई कांग्रेस सरकारों को गिराने का काम किया गया। भाजपा के लोग लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी विफलताएं छिपाने में लगे हुए हैं मगर हम जनता के बीच उनकी विफलताओं को उजागर करेंगे।

Parliament Session: विफलताएं छिपाने में जुटी है मोदी सरकार

image 173

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी करते हुए कहा कि हम आज केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात रखते हैं और अपनी विफलताएं छिपाते हैं। जब हम उनकी विफलताओं की चर्चा करते हैं तो हमारी बातों को महत्व नहीं दिया जाता। इस ब्लैक पेपर में हमारा मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है, जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। हम हमेशा इस मुद्दे को उठाते रहे हैं मगर मोदी सरकार और भाजपा नेता इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस ने पेश किया मोदी सरकार पर ब्लैक पेपर, 10 साल में 411 विपक्षी विधायकों को भाजपा ने अपनी तरफ मिलाया

उन्होंने कहा कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे गैर-बीजेपी राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि भाजपा की तोड़फोड़ की राजनीति से देश में लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है। पिछले 10 वर्षों के दौरान भाजपा ने 411 विधायकों को तोड़कर अपने पाले में कर लिया। विधायकों को तोड़कर कांग्रेस की कई सरकारों को गिरा दिया गया। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का बड़ा आरोप भी लगाया।

Parliament Session : महंगाई और बेरोजगारी का प्रमुखता से जिक्र

mallikarjun kharge released black paper


कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर अपने विफलताएं छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण हमने मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर लाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने यह ‘ब्लैक पेपर’ ऐसे समय जारी किया है जब मोदी सरकार की ओर से यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर श्वेत पत्र लाने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी इस ब्लैक पेपर में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, किसान और कई अन्य विषयों पर सरकार की विफलताओं का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इन समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पार्टी ने इस ब्लैक पेपर को ’10 साल, अन्याय काल’ नाम दिया है।

Parliament Session : दोस्तों के फायदे के लिए बाहर से आयात


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है मगर इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी महंगाई को कम करने की जगह कांग्रेस से तुलना करने में जुटे रहते हैं। मोदी सरकार चाहे तो दाल, तेल समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर महंगाई को नियंत्रित कर सकती है मगर प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करना चाहते। वे अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए बाहर से चीजों का आयात करते हैं।

कांग्रेस ने सरकार की 'विफलताओं' के खिलाफ जारी किया 'ब्लैक पेपर' - YouTube

Parliament Session: पीएम मोदी नहीं पूरी कर सके अपनी गारंटी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार मुहैया कराने के मोर्चे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। मोदी की ओर से दो करोड़ नौकरियां देने और किसानों को एमएसपी सुनिश्चित करने की गारंटी दी गई थी। उन्होंने इस दिशा में कोई काम नहीं किया और अब नई गारंटी लेकर सामने आ गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच अब पेपर युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से यूपीएस सरकार के कामकाज पर श्वेत पत्र ले जाने के ऐलान के बाद कांग्रेस की ओर से यह ब्लैक पेपर जारी किया गया है।

https://youtu.be/ih7YyVvSM00?si=9bmDJTfg26VYMaCw

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें