Piyush Pandey Education : विज्ञापन जगत में पीयूष पांडे के देहांत से सुनापन छा गया है। बता देकि पीयूष पांडे के देहांत पर हर किसी ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। चलिए जानते हैं पीयूष पांडे के बारे में कितने पढ़े-लिखे हैं और क्या है पीएम नरेंद्र मोदी संग उनका रिश्ता
Piyush Pandey Education: पीयूष पांडे कितने पढ़े-लिखे हैं
पीयूष पांडे एक लोकप्रिया राइटर एक्टर और विज्ञापन जगत का बना नाम थे। मिले सुर मेरा तुम्हारा किसी और ने नहीं बल्कि पीयूष पांडे ने ही लिखा था। इस परियोजना की परिकल्पना लोक सेवा संचार परिषद ने की थी और इसे दूरदर्शन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बढ़ावा दिया था। (Piyush Pandey Education) पीयूष पांडे का जन्म 9 अप्रैल 1955 में जयपुर, राजस्थान में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से पूरी की थी। इसके बाद सेंट स्टीफंस कॉलेज , दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने एम.ए.की डिग्री प्राप्त की थी। (Piyush Pandey Education) 70 साल की उम्र में लंबे समय तक संक्रमण की वजह से देहांत हो गया। और फिर 2020 में, इस गाने को बॉलीवुड के स्ट्रीट डांसर 3डी में नया जीवन मिला, जिसे संगीतकार सचिन-जिगर ने नई पीढ़ी के लिए फिर से तैयार किया था। कुछ ही मिनटों में, “मिले सुर मेरा तुम्हारा” एक राष्ट्रीय स्तर पर सनसनी बन गया, एक ऐसा गीत जिससे हर भारतीय की आवाज़ गूंज उठी। 15 भाषाओं में छह मिनट की यह रचना अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि थी।
पीयूष पांडे के निधन पर पीएम मोदी ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी उन्होंने लिखा- “श्री पीयूष पांडे जी अपनी रचनात्मकता के लिए प्रशंसित थे। उन्होंने विज्ञापन और संचार जगत में अभूतपूर्व योगदान दिया। मैं वर्षों तक हमारी बातचीत को हमेशा संजो कर रखूँगा। उनके निधन से दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति,” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा।
पीयूष पांडे ने अबकी बार मोदी सरकार जैसे विज्ञापन की वजह से भी जाने जाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के लिए ये विज्ञापन दिया था।















