PM Modi Birthday: पीएम मोदी के नाम जुड़ीं 5 ऐसी उपलब्धियां, जिनकी आज हर तरफ हो रही चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 17 सितंबर बृहस्पतिवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर पूरे देश में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली सहित कई राज्यों में सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Campaign) चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान रोड, सीवरेज, शिक्षा और बिजली सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बेहद विशेष बनाने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सवा लाख आशीर्वाद के दीये भी जलाए जाएंगे।

Also Read –PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी की कुंडली में सत्ता का राज! दिसंबर के बाद राजनीति में आएगा बड़ा मोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने लंबे वक़्त तक गुजरात की राजनीति में बेहद अहम भूमिका निभाई है। साल 2001 अक्टूबर से साल 2014 मई तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। (PM Modi Birthday) इसके बाद साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर देश के प्रधानमंत्री बने और तब से अब तक इस पद पर बने हुए हैं। उनके राजनीतिक सफर में कई ऐसे रिकॉर्ड और उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनका जिक्र उनके जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है।

लगातार सबसे लंबे वक़्त तक निर्वाचित देश के पीएम रहने का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लगातार सबसे लंबे वक़्त तक निर्वाचित प्रधानमंत्री (Longest Serving Elected Prime Minister) रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। (PM Modi Birthday) इसके साथ ही वह लगातार देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।

सरकार के मुखिया के तौर पर लंबा कार्यकाल

पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की एक बड़ी उपलब्धि उनका लंबे वक़्त तक सरकार के मुखिया के रूप में रहना भी है। साल 2001 7 अक्टूबर को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री (Gujarat Chief Minister) पद की जिम्मेदारी का भार अपने हाथ लिया था। (PM Modi Birthday) इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लगभग 25 साल तक सरकार के प्रमुख की अहम भूमिका निभाई है। इस तरह उनके राजनीतिक जीवन में राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर लंबे वक़्त तक सरकार का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड जुड़ा है।

Also Read -UP News: शहाबगंज ब्लॉक में बड़ा हादसा टला, प्रमुख कार्यालय पर गिरा विशालकाय पेड़

लगातार 3 लोकसभा चुनावों में सफलता

साल 2014 से शुरू हुए लगातार 3 आम चुनावों (Lok Sabha Elections) में नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी और गठबंधन का नेतृत्व किया। इन चुनावों के बाद केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन हुआ। इस तरह केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया। साल 2014 से शुरू हुआ यह राजनीतिक सफर लगातार तेजी से आगे बढ़ता रहा और उन्होंने 3 आम चुनावों में पार्टी और गठबंधन का नेतृत्व किया।

Gujarat में सबसे लंबे वक़्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे लंबे वक़्त तक मुख्यमंत्री (Longest Serving Chief Minister of Gujarat) रहने वाले नेताओं में रिकॉर्ड दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। वह साल 2001 अक्टूबर से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इस दौरान उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में लगातार चुनावी जीत दर्ज की थी।

बता दे, गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक रहा, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम बढ़ाया और देश के प्रधानमंत्री बने।

30 से अधिक विदेशी सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग देशों की तरफ से लगभग 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित विदेशी सम्मान (International Awards) दिए जा चुके हैं। यह विदेशी देशों की ओर से किसी भारतीय प्रधानमंत्री को दिया गया सर्वाधिक विदेशी सम्मान बताया गया है। इन सम्मानों में सियोल शांति पुरस्कार, फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार, चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार, अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सऊदी अरब का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान और मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शामिल हैं।

इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक सफर में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। उनके जन्मदिन के बड़े अवसर पर पूरे देश में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के साथ उनके राजनीतिक जीवन की इन खास उपलब्धियों की भी चर्चा हो रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें