Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में श्री विराट दुर्गा पूजा समिति का भंडारा हुआ सफल

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में श्री विराट दुर्गा पूजा समिति का भंडारा हुआ सफल
Facebook
X
WhatsApp

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के घाटमपुर में श्री विराट दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा सकुशल संपन्न हुई। दशहरा के दो दिन बाद समिति द्वारा माता रानी का विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Pratapgarh News: लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भंडारे का आरंभ पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा जी ने किया। (Pratapgarh News) इस अवसर पर पंडाल अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान पिंटू दुबे, पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार पटेल आदि लोग भी उपस्थित थे।

भंडारे में प्रसाद के रूप में खीर, पुलाव, सब्जी, रोटी, दही, फल आदि का इंतजाम किया गया था। (Pratapgarh News) लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडाल अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा हर साल नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य लोगों को दुर्गा पूजा के त्योहार के महत्व से अवगत कराना है। इसके साथ ही लोगों में भंडारे के जरिए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

Ropter धर्मेन्द्र कुमार पटेल

https://youtu.be/T8M5HmtlKmY?si=G9_VnttxCJkCAwK3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें