Prayagraj News: दिव्यांगजन समारोह में राम रघुबीर मिश्र और तरुण कुमार को सम्मानित किया गया

Prayagraj News: दिव्यांगजन समारोह में राम रघुबीर मिश्र और तरुण कुमार को सम्मानित किया गया
Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर नई दिल्ली में दिव्यांगजन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक सेवक मंडल दिल्ली और अनाम स्त्रेह परिवार प्रयागराज ने मिलकर किया।

इस समारोह में प्रयागराज निवासी प्रयागराज बधिर कल्याण ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश डेफ आर्टस एवं कल्चरल सोसायटी के महामंत्री श्री राम रघुबीर मिश्र और अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार एवं प्रयागराज बधिर कल्याण ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश डेफ आर्टस एवं कल्चरल सोसायटी के कोषाध्यक्ष श्री तरुण कुमार को दिव्यांगजनों के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Prayagraj News: दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वालों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्री (कैबिनेट मंत्री) धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज दिव्यांगजन अपने कार्यों एवं प्रतिभा के बल पर समाज एवं राष्ट्र में अगल पहचान तथा कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश, शकुंतला दिव्यांग विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार अवनीश चन्द्र मिश्र, लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा,कार्यक्रम के संयोजक श्री नारायण यादव, श्रीमती स्वाति सिंह, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के वरिष्ठ पाषर्द सिवसेवक सिंह आर के राजू आदि लोग उपस्थित रहे।

राम रघुबीर मिश्र ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांगजनों के लिए और भी अधिक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तरुण कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे।

रिर्पोट- संतोष कुमार सिंह

https://youtu.be/go4JI_NhJEA?si=jwbD_0CgU3LhAGYZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें