रिपोर्ट -अंबुज श्रीवास्तव
Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला–2026 के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) श्री अमिताभ यश, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं मंडलायुक्त प्रयागराज ने माघ मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। (Prayagraj News) इस दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा एवं यमुना के प्रमुख स्नान घाटों, आवागमन मार्गों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रबंधन की तैयारियों का गहन अवलोकन किया। स्नानार्थियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुव्यवस्थित स्नान व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। (Prayagraj News) अधिकारियों ने निर्देश दिए कि स्नान पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
आवागमन मार्गों के निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक प्लान, पार्किंग व्यवस्था, पैदल मार्गों और वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित योजनाओं का सख्ती से पालन किया जाए तथा किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए।
Also Read –Punjab News: ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत सेमिनार आयोजित, नशा न करने की दिलाई शपथ
निरीक्षण के क्रम में कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया गया। (Prayagraj News) यहां सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तंत्र एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कंट्रोल रूम मेला प्रबंधन का केंद्र बिंदु है, इसलिए यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), जिलाधिकारी प्रयागराज, मेलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक माघ मेला सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) श्री अमिताभ यश ने कहा कि माघ मेला आस्था का महापर्व है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज आते हैं। (Prayagraj News) ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना है।















