President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को लखनऊ में आईआईआईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) के दूसरे दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उत्कृष्टता और सर्वश्रेष्ठता के मानदंड स्थापित करने का आह्वान किया।
ट्रेन में महिला से रेप! रेप के बाद आधे कपड़ों में नंगे पैर भागी पीड़िता.👇👇👇https://t.co/40nrKWmH2F
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 12, 2023
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आईआईआईटी के छात्रों से आशा करता है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च मानकों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी संस्थान को भारत का बुनियाद बनाकर क्षेत्रीय भाषाओं में ज्ञान अर्जित करने की सोच एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह कदम भाषायी सीमाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर एक बड़ा कदम साबित होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें ये कहने में कोई संकोच नहीं है कि ट्रिपल आईटी के संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजली की क्षेत्र में दी जाने वाली शिक्षा शैक्षिक जगत में शीर्ष पायदान पर है। उन्होंने कहा कि संस्थान समाज और उद्योग जगत के सामने आने वाले चुनौतियों के निदान और समय के साथ उपजी मांगों के लिए छात्रों तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
President Droupadi Murmu : आईआईआईटी लखनऊ भारत का पहला संस्थान

राष्ट्रपति ने कहा कि आईआईआईटी लखनऊ भारत का पहला संस्थान है, जो नई शिक्षा नीति को ध्यान में देते हुए डिजिटल बिजनेस के लिए एमबीए प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान के दृष्टिकोण के लिए अनुकूल है।राष्ट्रपति ने कहा कि छात्रों से अपील की कि, जब भारत आजादी के 100 साल पूरे कर रहा हो… तब आने वाली पीढियां, एक ऐसे भारत में जन्म लें, जो संपन्न, समृद्ध हों साथ विकास समावेशी हो।


President Droupadi Murmu : वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि भारत आज विश्व में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। हम सब एक नए भारत के निर्माण में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 9 सालों में भारत की एक अलग तस्वीर बदली है, जिसमें जीवन के हर क्षेत्र में देश ने अपनी युवा ऊर्जा के लिए अनेक संभावनाओं के दरवाजे खोले हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2027 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर के समक्ष रखने का संकल्प देशवासियों को दिया है। इसी के साथ यूपी भी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा की ओर अग्रसर हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दीक्षांत समारोह में संबोधन से स्पष्ट है कि वे देश के युवाओं से उत्कृष्टता और सर्वश्रेष्ठता के मानदंड स्थापित करने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने छात्रों को क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा अर्जित करने, डिजिटल बिजनेस में आगे आने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।










