Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस आज अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों न्यूयॉर्क में डेट पर दिखे। न्यूयॉर्क से दोनों की आउटिंग की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने खुद को ठंड से बचाने के लिए ढेर सारे मोटे कपड़े पहन रखे हैं। वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक पहले प्रियंका और निक न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां उनकी फैमिली ने भी उन्हें जॉ़इन किया है।
गुरुवार को निक अपने भाई जो जोनस के साथ दिखे थे और वहीं प्रियंका लॉस एंजिलिस में अपनी लाडली मालती के साथ नजर आईं, जिन्हें वह ग्लास से पानी पिलाती दिख रही थीं। इसके अलावा एनिवर्सरी डिनर पर प्रियंका लाल रंग की ड्रेस में काफी जंच रही थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें केवल उनके करीबी और रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों की शादी पहले क्रिश्चियन तरीके से हुई और फिर दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से अग्नि के फेरे लेते दिखे।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी दिलचस्प
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत सिंगर के भाई केविन जोनस से हुई थी। बताया जाता है कि केविन को प्रियंका का शो ‘क्वांटिको’ काफी पसंद आया था और उन्होंने ही निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी थी। बताया जाता है कि निक ने प्रियंका को ट्विटर पर DM किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि उनका ये मेसेज उनकी टीम पढ़ सकती है और तब उन्होंने अपनी पर्सनल नंबर उनसे शेयर किया था। यहीं से शुरू हुआ था दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला।

इसके बाद साल 2017 में ‘मेट गाला’ के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार साथ में दिखे और दोनों ने एक ही फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन के आउटफिट्स पहने थे। इसी के साथ दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ग्रीस में उन्हें रिंग देकर प्रपोज किया था.
उन्होंने घुटने पर बैठकर प्रियंका को रिंग दी थी। उन्होंने कहा था- क्या तुम मुझे इस दुनिया का लकी शख्स बनने में मेरी मदद कर सकती हो? इसके बाद प्रियंका कुछ सेकंड तक चुप रहीं और फिर जवाब में हां कहा। एक इंटरव्यू में निक ने कहा था कि उन्होंने जब पहली बार ‘द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी’ में प्रियंका को देखा था तभी वह उनपर फिदा हो गए थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी एक इंटरनेशनल सेलिब्रेशन थी। इस शादी में भारत और अमेरिका से कई बड़े नाम शामिल हुए थे। दोनों ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में कई बदलाव किए हैं। प्रियंका ने अपना करियर अमेरिका में शिफ्ट कर दिया है और निक भी अब भारत में ज्यादा समय बिताते हैं। दोनों का एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की एक खूबसूरत जोड़ी की कहानी है। दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार करते हैं और उनकी शादी एक बेहतरीन उदाहरण है कि प्यार किसी भी बाधा को पार कर सकता है।















