Chandauli: चंदौली ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख के द्वारा एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत की विशेष उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में श्री भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि कैसे वे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एवं अटल पेंशन योजना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। (Chandauli) उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ जरूर लें ताकि भविष्य में उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिल सके।
Also Read –Maulana Sajid Rashidi Controversy: आप ‘मौन’ रहें…लेकिन हमें बर्दाश्त नहीं, मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटने पर मिलेगा इनाम; योगी यूथ ब्रिगेड का बड़ा ऐलान
कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा, “कोई भी व्यक्ति यदि खुद को बैंककर्मी बताकर फोन करता है और ओटीपी (OTP) मांगता है, तो उसे किसी भी परिस्थिति में यह जानकारी न दें। (Chandauli) बैंक कभी भी ओटीपी या गोपनीय जानकारी फोन पर नहीं मांगता। (Chandauli) ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत जानकारी अपने बैंक शाखा या निकटतम पुलिस स्टेशन को दें।”
Also Read –Rahul Gandhi News: 22 बच्चों को पिता का साया देंगे राहुल गांधी, पाकिस्तान की गोलाबारी में हुए थे अनाथ, जानें पूरा मामला!
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शहाबगंज, वरिष्ठ प्रबंधकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु, बल्कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।















