Punjab News : पंजाब की जनता को AAP सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,’घर-घर राशन’ योजना की शुरुआत

Punjab News : पंजाब की जनता को AAP सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,'घर-घर राशन' योजना की शुरुआत
Facebook
X
WhatsApp

Punjab News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। ‘घर-घर राशन’ योजना आज से पंजाब में शुरू हो गई है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से इस योजना की शुरुआत की।

Punjab News : योजना के लाभ

image 194

लोकसभा चुनाव से पहले आज पंजाब में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तीसरी रैली करने वाले है. इससे पहले होशियारपुर और संगरूर में भी केजरीवाल की रैलियां हो चुकी है. खन्ना में आज हो रही रैली को भी काफी अहम माना जा रहा है.’घर-घर राशन’ योजना के पहले चरण में 24 लाख 49 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा. इन लोगों को हर महीने राशन दिया जाएगा. वहीं दूसरे चरण में आटा, दाल योजना के लाभार्थी भी इस स्कीम के दायरे में आ सकते है.

image 195

Punjab News : ‘घर- घर मुफ्त राशन योजना की गाड़ियों को दिखाई जाएगी हरी झंडी’

image 196

खन्ना रैली से पहले सीएम भगवंत मान फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव सलाना में जाएंगे जहां वे घर-घर जाकर राशन देने की योजना की रस्मी शुरुआत करेंगे. वहीं खन्ना की राहौण मंडी में होने वाले कार्यक्रम में करीब 25 गाड़ियां राशन डिलीवरी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. लुधियाना जिले के खन्ना में हो रही रैली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद को दिए जा रहे ED और दिल्ली पुलिस के नोटिस को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल सकते है. आम आदमी पार्टी ने इस रैली को महारैली का नाम दिया है.

https://youtu.be/bkuy7-H0wIE?si=9kCMyTZRSBBT0eYb

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें