Chandauli: ठेकहा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी पर उठा सवाल, समय से पहले बंद हुआ विद्यालय

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली जिले के ग्राम सभा ठेकहा में स्थित प्राथमिक विद्यालय इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी पर मनमानी, अनुपस्थित रहने, एमडीएम में हेराफेरी और बच्चों की पढ़ाई से लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Chandauli: बिना सूचना के गायब, मेडिकल का सहारा

ग्रामीणों और विद्यालय के स्टाफ के अनुसार, प्रधानाध्यापक अक्सर बिना सूचना के विद्यालय से गायब रहते हैं और 8–10 दिन बाद आने पर मेडिकल प्रमाणपत्र लगाकर अनुपस्थिति को वैध दिखा देते हैं। (Chandauli) जब यह जानकारी एबीएसए अजय कुमार तक पहुंची, तो उन्होंने गैरहाजिरी दर्ज कर रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को भेजी। इसके बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

WhatsApp Image 2025 10 27 at 3.21.30 PM

विद्यालय में अनुशासनहीनता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अच्युतानंद त्रिपाठी विद्यालय में देर से आते हैं, कभी-कभी हाजिरी लगाकर तुरंत चले जाते हैं, और विद्यालय परिसर में गुटखा खाते हुए देखे जाते हैं। पूछने पर वे कहते हैं कि “बीआरसी पर काम है या खेलकूद का कार्यक्रम है।”

Also Read –Delhi Acid Attack Case Update: दिल्ली एसिड अटैक केस में यू-टर्न! पिता ही निकला मास्टरमाइंड; बेटी को मोहरा बना रची ‘बदले’ की साजिश

एमडीएम और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप

एमडीएम (मिड-डे-मील) में भी प्रधानाध्यापक पर ज्यादा हाजिरी दिखाकर खाद्यान्न और धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। (Chandauli) ग्रामीणों का कहना है कि वह विद्यालय के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता नहीं रखते और किसी भी सवाल पर दबाव बनाते हैं।

Also Read –Weather Alert Today: प्रकृति का कहर! भारत के अलावा इस देश में आया अब तक का सबसे ‘खतरनाक तूफान’, आपातकाल की स्थिति घोषित

“हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता”

ग्रामीणों ने बताया कि जब शिकायत की जाती है तो प्रधानाध्यापक धमकी भरे लहजे में कहते हैं कि हमारा भाई बीजेपी का नेता है, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कई बार लिखित शिकायतें बीआरसी और बीएसए कार्यालय में दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों की अपील

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में इस तरह की मनमानी से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उनका कहना है —
“सरकार एक ओर शिक्षा को सुदृढ़ करने की बात करती है, वहीं ऐसे शिक्षक सरकारी योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं। प्रशासन को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

https://youtu.be/IjahwPzyNKA?si=uUa5t6JV2OKbp3C5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें