Raebareli News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निषाद राज एकता मिशन का प्रदर्शन, हसनपुर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता !

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: जिला रायबरेली के बछरावां, हसनपुर चौराहे पर  10 अक्टूबर 2026 को निषाद राज एकता मिशन के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

WhatsApp Image 2026 10 11 at 12.55.18 PM

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार निषाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026 10 11 at 12.55.04 PM

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो धरना-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए हसनपुर चौराहे पर पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आया। व्यस्त चौराहे पर प्रदर्शन के मद्देनजर स्थिति पर नजर रखी गई।

फिलहाल, प्रदर्शनकारियों की मांगों और आंदोलन को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

जिला- रायबरेली
रिपोर्टेर – सोनी कुमारी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें