Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline: ‘चाहे जितनी छाती पीट लें.. मोदी घुटने टेक देंगे’ ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी?

Facebook
X
WhatsApp
image 65

Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। (Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline) उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद को लेकर पीएम मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में झुक जाएंगे।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर भी निशाना साधा और कहा, “पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें, मेरी बात पर ध्यान दीजिए, मोदी, ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन के आगे झुक जाएंगे।”

Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध

राहुल गांधी ने यह बयान पीयूष गोयाल के एक बयान पर प्रतिक्रिया के रूप में दिया है। (Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline) दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पीयूष गोयाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा निर्धारित 9 जुलाई की डेडलाइन को खारिज करते हुए कहा कि भारत व्यापार समझौतों पर कभी भी दबाव में काम नहीं करता। हमें अपने राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखना है और यह देखना है कि यह निष्पक्ष समझौता हो।

Also Read –Bihar Politics: सीएम पद तो नहीं… लेकिन चिराग पासवान ने फाइनली रख दी NDA के सामने ‘डील’, नंबर-2 पर बात तय!

आपको बता दें कि इस वक्त भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका की ओर से भारत पर कुछ उत्पादों पर टैरिफ (आयात शुल्क) कम करने का दबाव बनाया जा रहा है। (Rahul Gandhi Attack On Trump Tariff Deadline) वहीं भारत का रुख अब तक काफी सख्त रहा है, लेकिन राहुल गांधी का दावा है कि सरकार इस दबाव के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएगी।

Also Read –Kolkata Bomb Blast: बंगाल में ‘देसी बम’ का तांडव! सुनसान घर में जोरदार धमाके से कांपे लोग, धुएं और राख के बीच मिली जली लाश

क्या है टैरिफ विवाद?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों में टैरिफ लगाए थे, जिनमें भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसके बाद ट्रंप की इस नीति पर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद अमेरिका ने 90 दिनों के लिए इन टैरिफ पर रोक लगा दी थी। यह अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में इससे पहले ही अमेरिका भारत पर डील करने का दबाव बना रहा है। इस पर भारत का रुख साफ है कि वह अपने हितों को ध्यान में रखकर ही डील करेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें