Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी मंगलवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया। हालांकि, इस रैली में कुछ कमियां भी सामने आईं, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
राहुल गांधी की सभा में पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। सभा स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वह सीधी, सिंगरौली जैसे इलाकों से यहां पहुंचे थे, लेकिन यहां पानी पीने तक का इंतजाम नहीं था। दूसरी तरफ, हजारों लोगों के लिए लगे पंडाल में ज्यादातर सीधी, सिंगरौली और उमरिया के लोग ही नजर आए। (Rahul Gandhi) शहडोल की भीड़ एक छोटे हिस्से में ही सिमट कर रह गई।
पार्किंग से लेकर आवागमन और जिले के दूरस्थ इलाकों से आने वाले लोगों के लिए शहडोल जिला कांग्रेस ने कोई खास इंतजाम नहीं किए। एक तरफ जहां कड़कती धूप और गर्मी में आम जनता सभा के खत्म होने के बाद अपने घर तक पहुंचने के इंतजाम में परेशान होते नजर आए, वही सभा स्थल से कांग्रेस के शहडोल जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता अपनी गाड़ी में एयर कंडीशनर चालू कर निकलते नजर आए।
Rahul Gandhi: कमियां पर उठे सवाल
कांग्रेस के इस मिस मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस इस रैली से 30 विधानसभाओं को साधने की बात कर रही है, वही कांग्रेस के मिस मैनेजमेंट वाले नेता विधानसभा चुनाव में कितना पसीना बहाएंगे और कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे, इस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस ने इस रैली को विंध्य क्षेत्र में अपनी वापसी का संकेत बताया था। हालांकि, इस रैली में कमियों के कारण कांग्रेस के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।










