Rajasthan: एसपी की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Rajasthan: एसपी की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इंजीनियर की दर्दनाक मौत
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan: बालोतरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एसपी की कार ने एक 28 साल के बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। (Rajasthan) हादसे में बाइक सवार किशोरसिंह राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

Rajasthan

सूचना के अनुसार, एसपी हरिशंकर अपने परिवार के साथ सरकारी वाहन में सिवाना की तरफ जा रहे थे। (Rajasthan) इस दौरान माजीवाला गांव के पास ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी ने किशोरसिंह की बाइक को टक्कर मार दी। (Rajasthan) टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोरसिंह उछलकर सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद से मृतक के परिजन, समाज के लोग, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, आरएलपी नेता थानसिंह डोली समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इस मामले में तूल पकड़ लिया है आक्रोशित लोग कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।

पूरे घटनाक्रम के बीच शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी भी अब बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन और स्थानीय विधायक लगातार समझाइस कर रहे हैं।

आरोप है कि एसपी हरिशंकर की गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी। इसी से उसकी मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शी का तो यह भी आरोप है कि एसपी की कार ओवरस्पीड भी थी।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- दिपसिह राजपुरोहित दाखा

https://youtu.be/0fVNMQ6S6rQ?si=co3MWtXVhLiz5DZM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें