Rajya Sabha: भाजपा आठवें उम्मीदवार को उतारने की योजना बना रही है?

Rajya Sabha: भाजपा आठवें उम्मीदवार को उतारने की योजना बना रही है?
Facebook
X
WhatsApp

Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha) में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों दलों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव में सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है और ये सभी प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है और इन सभी प्रत्याशियों ने मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Rajya Sabha: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी

अब भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से पार्टी पर आठवां प्रत्याशी उतारने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार भी उतारा जा सकता है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बुधवार की शाम तक इस पर फैसला ले सकता है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख गुरुवार यानी 15 फरवरी है।

https://youtu.be/wvG5mHkBPwY?si=hWgAEK-XUGoeZ_D2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें