Ramadan 2024 : लखनऊ में 11 मार्च को देखा जाएगा रमजान का चांद, जानिए कब शुरू होगा माह-ए-रमजान

Ramadan 2024 : लखनऊ में 11 मार्च को देखा जाएगा रमजान का चांद, जानिए कब शुरू होगा माह-ए-रमजान
Facebook
X
WhatsApp

Ramadan 2024: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मस्जिदों और घरों में रमजान की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के अनुसार रमजान (Ramadan 2024) का चांद 11 मार्च को देखा जाएगा। चांद दिखने के बाद बाद कमेटियां रमजान की तारीख का ऐलान करेंगी।

Ramadan 2024 : जानिए कब शुरू होगा माह-ए-रमजान

lucknow news

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि 11 मार्च से ही मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। ऐशबाग ईदगाह में तरावी का इंतजाम किया गया है। 12 मार्च (मंगलवार) को पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में 07.45 बजे नमाज होगी। नमाज को लेकर मस्जिद में खास इंतजाम किये गये है। नमाज के बाद तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। अगले दिन 12 मार्च (मंगलवार) को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।

Ramzan 2024 kab se hai Ramadan start and end date 1st roza sehri iftar time  significance Holy month | Ramadan 2024: 11 या 12 मार्च, कब रखा जाएगा माह-ए- रमजान का पहला रोजा,

Ramadan 2024 : महिलाओं के लिए तरावीह के विशेष इंतजाम

image 145


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में महिलाओं के लिए तरावीह को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। रमजान (Ramadan 2024) अल्लाह की इबादत का पाक महीना है। उन्होंने कहा कि रमजान (Ramadan 2024) के पवित्र महीने में सभी को रोजाना अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इस बार रमजान के महीने का पहला जुमा 15 मार्च को होगा। इस साल रमजान माह का पहला रोजा सबसे छोटा होगा। यह लगभग 13 घंटे 18 मिनट का ही होगा। वहीं सबसे लंबा रोजा आखिरी होगा। जोकि 14 घंटे 08 मिनट का होगा। पहले रोजे की सहरी सुबह 05.04 बजे पर की जाएगी और इफ्तार शाम 06.23 बजे पर होगा।

Ramzan 2024: किस दिन रखा जाएगा माह ए रमजान का पहला रोजा, क्यों खास होता है  यह महीना? | Ramadan 2024 date in India ramadan first roza timetable 2024  sehri and iftar time | TV9 Bharatvarsh

Ramadan 2024 : चांद नजर आते ही तरावीह की होगी शुरुआत


चांद नजर आने के बाद ही 12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। रमजान के पहले दिन से ही रोजा, नमाज, इबादत और तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

https://youtu.be/RWnWuiWXhGI?si=2v1-oVx_Qml66Qop

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें