Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से रणवीर कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस बार रणवीर कपूर के सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके और मीडिया के बीच हुई तकरार का एक वीडियो है। जिसकी वजह से रणवीर कपूर ट्रोल हो रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Ranbir Kapoor Video: रणवीर कपूर को आया पैप्स पर गुस्सा वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल
बॉलीवुड एक्टर रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि कल रणवीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आए। (Ranbir Kapoor Video) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को मुंबई में फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए निकले। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक वीडियो में रणबीर फोटोग्राफरों से काफी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि फोटोग्राफर कपल के चारों ओर जमा हो गए थे।
वीडियो में रणबीर और आलिया अपनी कार से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं, तभी फोटोग्राफर तस्वीरें लेने के लिए कार को घेर लेते हैं। यह स्थिति रणबीर को परेशान कर देती है और वे कुछ पल के लिए अपना आपा खो बैठते हैं। (Ranbir Kapoor Video) इसके बाद रणबीर फोटोग्राफरों से पूछते नजर आते हैं कि क्या वे कपल की अच्छी तस्वीर लेना चाहते हैं। उनसे बात करने के बाद रणबीर थोड़ी जगह मांगते हैं ताकि वे एक तरफ हटकर आराम से पोज दे सकें, फिर फोटो खिंचवाने के लिए दूसरी जगह चले जाते हैं। रणबीर कहते सुनाई देते हैं, “आप लोगों को फोटो चाहिए… चलो।”
इसके बाद, फोटोग्राफरों को एक-दूसरे से रास्ता देने के लिए कहते हुए भी सुना जा सकता है, वे कह रहे थे, “पीछे हट पीछे।” रणवीर कपूर का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कुछ लोग रणवीर कपूर का सपोस्ट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग रणवीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने रणवीर सिंह को ट्रोल करते हुए लिखा- “तुम क्या प्रभु श्री राम बनोगे” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “और पढ़ो इनके पीछे”
रणवीर कपूर अपकमिंग मूवी
रणवीर कपूर आने वाले दिनों में कई सारी फिल्मों में नजर आएंगे। रणवीर कपूर की सबसे ज्यादा चर्चा में इस समय रामायण मूवी है। जोकि दो भागों में रिलीज होगी, फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म रणवीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार प्ले कर रहे हैं। (Ranbir Kapoor Video) तो वहीं इसके अलावा रणवीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर का हिस्सा बनेंगे। जिसमें रणवीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा रणवीर कपूर एनिमल फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क का हिस्सा बनेंगे। जिसकी शूटिंग को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की गई है।















