Naagin 7 Spoiler: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। शो के चर्चा में आने का विषय हालहि में शो के वीएफएक्स को लेकर क्रिटिक्स टीम की तरफ से की गई गलती थी। जिसमें एपिसोड के दौरान शूटिंग का क्लिप रिलीज कर दिया गया था। लेकिन बाद में इस पर एकता कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए सबकुछ बहुत ही कॉमली हैंडल किया। इन सबके बीच Naagin 7 की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है। अपने पीछे एक नया ट्वीस्ट लाती जा रही है। जिसको जानने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पहले नागिन 7 में आर्यमान की सच्चाई क्या है। तो वहीं दूसरी तरफ अनंता जिस मूर्ति से मिलती है, जिसके हाथ में नागमणि है। और वो मूर्ति अनंता को देखते ही रोने लगती है। आखिर में वो कौन हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में
Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua Children: पहली बार अपने बेटे और बेटी के साथ आए नजर सामने आया वीडियो देखिए
Naagin 7 Spoiler: नागिन 7 के आने वाले एपिसोड में क्या होगा
एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो में इस समय देखने को मिल रहा है कि अनंता और आर्यमान की शादी हो जाती है। तो वहीं उसकी जिंदगी में राधिका एक नया जहर घोलने के लिए तैयार है। इन सबके बीच अनंता अभी आर्यमान की सच्चाई से भी अंजान हैं। इसके साथ ही अनंता नागमणि की तलाश में एक ऐसी जगह पहुँच जाती हैं। जहाँ पर एक मूर्ति होती है। जिसके हाथ में नागमणि होती है। और अनंता के छूते ही वह मूर्ति रोने लगती है। जिसपर अनंता ये सवाल पूछती हैं कि आखिर ये कौन हैं। मूर्ति की आँखों से आंसू आ रहा है।
Also Read –Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण कल, जानें कौन होंगे मंत्री, किस पर लटकी तलवार
बता दे कि सोशल मीडिया पर नागिन 7 (Naagin 7) के आगामी एपिसोड में क्या होगा। इसपर अपडेट देने वाले एक पेज द्वारा बताया गया है कि अनंता जिस मूर्ति से मिलती है। और मूर्ति उसको देखकर रोने लगती है। वो मूर्ति कोई और नहीं बल्कि आर्यमान की माँ होगी। आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
जैसा कि पहले भी ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि आर्यमान सूरी परिवार का हिस्सा नहीं है। बल्कि आर्यमान वैज्ञानिक का लड़का है। जिसका किरदार करण कुंद्रा ने शो के शुरूआत में निभाया था। तो वहीं कई रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यमान भी एक नाग है। आने वाले एपिसोड में एकता कपूर क्या नया ट्विस्ट लेकर आएंगी। ये तो नया एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा। अभी इसके बारे में कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी।
तो वहीं नागिन सीजन 7 को लेकर एकता कपूर ने जानकारी दी हैं कि उनके जन्मदिन के अवसर पर यानि 7 जून 2026 को शो का आखिरी एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही नागिन सीजन 8 के साथ अगले साल टीवी पर वापसी करेंगी।















