Rihanna House Firing: इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना के घर पर गोलियां चली है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पॉप सुपरस्टार रिहाना के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर रविवार को उस समय गोलियां चलाई गईं जब एक महिला ने संपत्ति पर गोलीबारी की, उस समय गायिका कथित तौर पर घर के अंदर ही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गोलीबारी दोपहर करीब 1 बजे हुई। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर ने बेवर्ली हिल्स इलाके में हवेली के सामने सड़क के उस पार एक वाहन से करीब 10 गोलियां चलाईं। (Rihanna House Firing) स्थानीय समाचार चैनल केटीएलए के अनुसार, कम से कम एक गोली रिहाना के घर की दीवार को भेद गई, जहां वह अपने पार्टनर एएसएपी रॉकी और बच्चों के साथ रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना उस समय घर में ही मौजूद थी। चलिए जानते हैं रिहाना कितने अमीर हैं।
Rihanna House Firing: रिहाना के घर पर चली गोलियाँ
स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार, कम से कम एक गोली रिहाना के घर की दीवार को भेद गई, जहां वह अपने पार्टनर एएसएपी रॉकी और बच्चों के साथ रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना उस समय घर में ही मौजूद थी। (Rihanna House Firing) दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप स्टारों में से एक रिहाना ने इस गोलीबारी की घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
रिहाना नेटवर्थ
फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार, वर्तमान में रिहाना की कुल संपत्ति लगभग 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह उन्हें दुनिया के सबसे धनी संगीतकारों में शुमार करता है। खबरों के मुताबिक, रिहाना की अधिकांश संपत्ति उनके कॉस्मेटिक्स ब्रांड फेंटी ब्यूटी से आती है, जिसे उन्होंने 2017 में LVMH के साथ मिलकर लॉन्च किया था। (Rihanna House Firing) रिहाना ने सिर्फ ब्यूटी और मेकअप तक ही सीमित नहीं रहीं। 2018 में, उन्होंने सैवेज एक्स फेंटी नाम से एक लॉन्जरी ब्रांड लॉन्च किया, जो बॉडी पॉजिटिविटी और वास्तविक समावेशिता पर केंद्रित है। फोर्ब्स के अनुसार, यह कंपनी फैशन जगत में तेजी से एक बड़ा नाम बन गई और इसकी कीमत लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें रिहाना की लगभग 30% हिस्सेदारी है।
Also Read –Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध















