Thalapathy Vijay CBI: साउथ के मशहूर एक्टर और राजनेता थलापति विजय इन दिनों काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि जबसे थलापति विजय राजनीति में आए हैं। उस समय से उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ हर चीज परेशानियों से भरी हुई है। Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने कुछ दिन पहले ही फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। जिसके बाद से वो और भी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि उनका नाम लगातार एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है। तो वहीं इन सबके बीच Thalapathy Vijay को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। बता दे कि Thalapathy Vijay से एक बार फिर से सीबीआई द्वारा पूछताछ किया जाएगा।
Thalapathy Vijay CBI: थलापति विजय से सीबीआई करेगी पूछताछ
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ने करूर भगदड़ मामले में विजय को एक और राउंड की पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें चल रही जांच के हिस्से के तौर पर मंगलवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह जांच 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ी है। (Thalapathy Vijay CBI) इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। (Thalapathy Vijay CBI) इस मामले की शुरुआत में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच को CBI को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। एजेंसी अब सबूतों और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा किन हालातों में हुआ।
Also Read –Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध
बता दे कि थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की स्क्रीनिंग केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की समीक्षा समिति के सामने सोमवार, 9 मार्च को दोपहर 2 बजे होनी थी। हालांकि, समिति के एक सदस्य के बीमार पड़ जाने के कारण स्क्रीनिंग को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप समीक्षा प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।















