रिपोर्ट- रईस खान
UP News: शाहजहाँपुर आज दिनांक 08.03.2026 को हयात मैरिज लॉन, बिजलीपुरा, जनपद शाहजहाँपुर में होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें एडीजी बरेली जोन, बरेली जिलाधिकारी शाहजहाँपुर,पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, नगर आयुक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा विधायक पुवायां विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में आगमन पर आयोजकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। (UP News) तत्पश्चात एडीजी बरेली जोन महोदय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः उत्सवी एवं आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण हो गया।
Also Read –UK 07 Rider Suicide: UK07 राइडर ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए कैसे? हालात नाजुक
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता का संदेश दिया। (UP News) कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा।
होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने समाज में आपसी सहयोग, एकता एवं सौहार्द को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मिलजुलकर मनाने का संदेश देता है।
Also Read –Sonebhadra News: ब्लड वारियर्स दिलीप दुबे को सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। (UP News) कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए होली पर्व की खुशियों को साझा किया।















