Saharanpur News : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जन सेवा केंद्र से की लाखों की लूटपाट , वीडियो वायरल

Saharanpur News
Facebook
X
WhatsApp

Saharanpur News : यूपी के सहारनपुर में एक जनसेवा केंद्र में लूटपात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक जनसेवा केंद्र में चार नकाबपोश लुटेरों ने दिन दहाड़े लूटपाट की। इस लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। “इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश बैंक में घुसते हैं और कैशियर पर तमंचा तानकर लाखों रुपये लूट लेते हैं। बदमाशों ने कैशियर को डराते-धमकाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया।

image 73

Saharanpur News : कैशियर पर ताना तमंचा

यह वायरल वीडियो सहारनपुर के अंबेठा पीर मार्केट इलाके का है। जहाँ एक जनसेवा केंद्र पर लुटेरों ने शनिवार रात हमला किया। CCTV में कैद हुई यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। चार नकाबपोश लुटेरे हथियारों के साथ केंद्र में घुसते हैं और कर्मचारियों को धमकाकर कैश की मांग करते हैं।”

image 205

“लुटेरे कर्मचारियों को गन के बल पर धमकाते हैं और उन्हें न प्रतिरोध करने की चेतावनी देते हैं। कर्मचारियों ने किसी तरह से विरोध किया, लेकिन हथियारों के सामने उनकी एक न चली और उन्होंने कैश ड्राॅवर में रखे 1.5 लाख रुपये लुटेरे को सौंप दिए।”

Saharanpur News : CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

Untitled 2 1

“लुटेरे, पैसे लूटने के बाद तुरंत मोटरसाइकिल पर सवार हो कर फरार हो गए। लेकिन लूटपाट का शिकार हुए एक कर्मचारी शुभम जैन ने हार नहीं मानी और लुटेरों का पीछा करने के लिए अपनी कार से उनका पीछा किया।” “पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस इन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।”

Untitled 1 1

“यह घटना सहारनपुर के एसबीआई शाखा के पास स्थित जनसेवा केंद्र की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें