Salman Khan Marriage : सलमान खान के घर आने वाली है दुल्हन? फिक्स हुई वेडिंग डेट

Salman Khan Marriage : सलमान खान के घर आने वाली है दुल्हन? फिक्स हुई वेडिंग डेट
Facebook
X
WhatsApp

Salman Khan Marriage : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई व एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शौर खान को डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी की प्लानिंग में हैं। जी हां…मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अब अरबाज खान अपनी दूसरी शादी की तैयारी में है। खबरों की मानें, तो अरबाज की वेडिंग डेट भी फिक्स हो चुकी है।

Salman Khan Marriage : 24 दिसंबर को होगी शादी

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो अरबाज खान 24 दिसंबर को एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं। जी हां…एक्टर 24 दिसंबर को शौरा खान के साथ शादी करने वाले हैं। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और खास दोस्त ही शामिल होंगे। शादी मुंबई में होगी। हालांकि, शादी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो खान परिवार में एक नई दुल्हन का स्वागत होगा।

Salman Khan","Iulia Vantur","Salman Khan Iulia Vantur","Salman Khan marriage","Salman Khan news

Salman Khan Marriage : शौरा खान कौन हैं ?

1642267 dunki21

इस खबर के बाद बहुत लोग यह जानना चाहते हैं कि शौरा खान कौन हैं? तो आपको बता दें कि शौरा खान बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा के साथ क्लोजली काम किया है।

कैसे हुई शौरा-अरबाज की मुलाकात?

खबरों की मानें, तो शौरा और अरबाज की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। ये मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों जन्म-जन्म का साथ निभाने का वादा करने वाले हैं।

अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी।

बता दें कि अरबाज खान की इससे पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग शादी हुई थी। मलाइका और अरबाज की शादी 12 दिसंबर 1998 में हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता चल नहीं पाया और उन्होंने शादी के 19 साल बाद तलाक ले लिया। मलाइका और अरबाज को इस शादी से एक बेटा भी है।

1642271 dunki22

Salman Khan Marriage :अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को भी डेट किया।

बता दें कि शौरा से पहले अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। कुछ समय पहले ही अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगाई थी। जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए कहा था- ‘हम दोस्त थे। हम बहुत अच्छे दोस्त थे। उनके लिए मेरे दिल में हमेशा फीलिंग होगी। मलाइका संग अरबाज का रिश्ता कभी भी हमारे बीच में नहीं आया। मैं अब किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना नहीं चाहती हूं। हम दोनों को पता था कि ये ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। ये बहुत अलग था।’

Salman Khan","Iulia Vantur","Salman Khan Iulia Vantur","Salman Khan marriage","Salman Khan news

Salman Khan Marriage : क्या सलमान खान भी करेंगे शादी?

अरबाज खान की शादी की खबरों के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या सलमान खान भी शादी करने वाले हैं? सलमान खान की शादी को लेकर फैंस काफी समय से उत्साहित हैं। हालांकि, सलमान खान ने अभी तक शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अगर अरबाज खान की शादी हो जाती है तो फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सलमान खान भी शादी कर सकते हैं।

https://youtu.be/I1tfG4_M1h0?si=VT5R08khyMqxFm3c

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें