Salman Khan Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि सलमान खान (Salman Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को आश्चर्यचकित करते रहते हैं। हालहि में सलमान खान ने अपने बॉडी शो करते हुए करते हुए एक पोस्ट लिखा, जिसके बाद उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया। जिसके बाद अब जाकर Salman Khan ने अपने एक और पोस्ट से अपने फैंस की सारी चिंता दूर कर दी है। चलिए जानते हैं Salman Khan ने क्या कहा है।
Salman Khan Post: सलमान के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल
हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी। सुपरस्टार ने “अकेले” और “तन्हा” होने को लेकर एक गहरी बात लिखी थी — “By I me myself… 2 ways to be by yr self, alone n lonely…” जिसने इंटरनेट का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया और फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
Salman Khan ने जल्द ही अपने फैंस की सारी चिंताओं को दूर करते हुए एक हल्का-फुल्का और प्यार भरा मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने ट्वीट किया- “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतनी बड़ी और शानदार फैमिली और दोस्त हैं। और मैं तन्हा कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं… अगर ऐसा सोचूं तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा नाशुक्रा इंसान होऊंगा। कभी-कभी लोगों के साथ रहकर थोड़ा पक जाता हूं, इसलिए थोड़ा ‘मी टाइम’ ले लेता हूं, बस, इस बार कोई फोटो नहीं मिली तो उसे ही ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, ‘क्या हुआ बेटा?’
Also Read –Drishyam 3 OTT Release : दृश्यम 3 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जानिए
चिल मारो यार।”
Salman Khan के इस खुले और मजाकिया अंदाज वाले मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया। उनके पोस्ट पर लोगों ने राहत, प्यार और हंसी से भरे कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। भले ही उनके पहले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दी थीं, लेकिन सलमान के इस जवाब ने एक बार फिर याद दिला दिया कि लोग उनसे सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि उनकी असली और बेहद रिलेटेबल पर्सनैलिटी की वजह से भी जुड़ाव महसूस करते हैं। वहीं, सलमान खान अब अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।
सलमान खान अपकमिंग मूवी
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों नयनतारा के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा सलमान खान बैटल ऑफ गलवान, राज एंड डीके की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। सलमान खान इसके अलावा किक 2 भी हिस्सा बन सकते हैं।















