Sanchita Ugale Case: संचिता उगले जिन्होंने कुमकुम भाग्य टीवी सीरियल और छावा जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 14 जून 2026 को शाम के समय अपने ही अपॉर्टमेंट में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उनके घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। Sanchita Ugale के सुसाइड की खबर जैसे ही सामने आई, हर कोई शॉक्ड हो गया। (Sanchita Ugale Case) उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनके दोस्त भी उनके इस तरह से दुनिया को छोड़ जाने पर काफी ज्यादा स्तब्ध है। पुलिस भी Sanchita Ugale के सुसाइड केस की जान-पड़ताल कर रही है। इन सबके बीच Sanchita Ugale के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो उनके मौत का कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ रहे हैं।
Sanchita Ugale Case: संचिता उगले और सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बीच कनेक्शन भाई ने किया दावा
अभिनेत्री संचिता उगाले के भाई आकाश सतीश उगाले ने संकेत दिया है कि उनकी बहन की आत्महत्या का संबंध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हो सकता है। IANS से विशेष बातचीत में आकाश ने दावा किया कि संचिता और सुशांत दोनों पर फिल्म इंडस्ट्री का बहुत दबाव था, जिसके कारण उन्होंने ये दुखद कदम उठाए। (Sanchita Ugale Case) उन्होंने इसे एक संयोग भी बताया, क्योंकि दोनों की मौत 14 जून को हुई, यानी छह साल के अंतराल पर, संचिता की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए आकाश ने कहा कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “फिर से 14 जून,” दोनों मौतों
से जुड़े हालातों को याद करते हुए आकाश ने कहा, “उन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या की। क्यों? क्योंकि बॉलीवुड, इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला, और उसी दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। ठीक उसी तरह, कल मेरी बहन ने भी इसी कारण से आत्महत्या कर ली, मेरा यही मतलब है।” उन्होंने आगे कहा, “ठीक एक दिन पहले, यानी कल, उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी जिसमें लिखा था- ‘फिर से 14 जून आ गया’। (Sanchita Ugale Case) इसका मतलब है कि 14 जून फिर से आ रहा है और कल ही उसने आत्महत्या कर ली।” आकाश ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य राज्य नेताओं से घटना का संज्ञान लेने और गहन जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस बीच, पुलिस ने कहा है कि संचिता की मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की हर संभव कोण से जांच की जा रही है।














