Sania Shoaib Divorce: ‘कुछ महीने पहले हो चुका तलाक’, शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

Facebook
X
WhatsApp

Sania Shoaib Divorce: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चुप्पी तोड़ी है। (Sania Shoaib Divorce) सानिया ने कहा कि उनका और शोएब का कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया था।

सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, “मैं हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक की नजरों से दूर रखा है। (Sania Shoaib Divorce)हालांकि आज मुझे ये जरूरत महसूस होती है कि मैं लोगों को बताएं कि शोएब और मेरा कुछ महीनों पहले ही तलाक हो गया था।”

image 511

सानिया ने आगे लिखा, “मैं शोएब को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान है। (Sania Shoaib Divorce) शोएब ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी की थी। इस शादी की खबर ने पाकिस्तान और भारत दोनों में खलबली मचा दी थी। सानिया और शोएब के तलाक की खबर से उनके फैंस को काफी दुख हुआ है। दोनों की जोड़ी को अक्सर “सॉनिया-शोएब” के नाम से जाना जाता था।

image 512

Sania Shoaib Divorce: सानिया ने बुधवार को दिए थे संकेत

बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें

https://youtu.be/Yuv5G34ptDo?si=qRupG0Uq5rObuwBS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें