UP: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में साइबर ठगी को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की सख्ती

Facebook
X
WhatsApp

UP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर साइबर क्राइम और ठगी की संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक सूचना जारी की है। (UP) उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से परीक्षार्थियों को अंक बढ़वाने या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कराने का झांसा देकर ठगी की कोशिश कर सकते हैं।

इस संबंध में परिषद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी देते हुए आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 04 17 at 10.36.55 AM

भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि परिषद के संज्ञान में इस प्रकार की कुछ घटनाएं पहले भी आ चुकी हैं, जिनमें विद्यार्थियों को धोखे में डालकर पैसे ऐंठने की कोशिश की गई। (UP) इसे देखते हुए परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे अपराध में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, परिषद ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित प्रशासन को सूचित करें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें